ग्वालियर: शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में चल रहे समर कैंप में बच्चों के लिए ग्लास पिलर गेम, प्रश्नोत्तरी और ब्रेन टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी बुद्धिमत्ता, तर्कशक्ति, समस्या-समाधान और कौशल का अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें 55 बच्चों ने भाग लिया। ग्लास पिलर गेम में बच्चों को ग्लास पिलर को गिरने से बचाना था और अपनी रणनीति के अनुसार खेल खेलना था।
इसमें ग्लास पिलर गेम में कामिनी इमले विजेता रही। प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने अपने ज्ञान और तर्कशक्ति का प्रदर्शन किया। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्नों का उत्तर दिया और अपनी बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन किया। इसमें रूहांश मालवानी विजेता रहें। बच्चों ने ब्रेन टेस्ट में पहेलियों का समाधान किया। इस अवसर पर पुस्तकालय प्रबंधक विवेक कुमार सोनी, ग्रंथपाल पूजा साहू, अनीता ओडिय़ा, शिवम शर्मा, लक्ष्मी यादव, आकाश पाल, कमल चामडिय़ा उपस्थित रहे।
