यमुना नदी को ज़हर देने जैसी अफवाहें फैलाना बंद करें केजरीवालः सचदेवा

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि वे फिल्मों के खलनायकों जैसे बर्ताव और यमुना नदी को ज़हर देने जैसी अफवाहों को फैलाना बंद करें।

श्री सचदेवा ने बुधवार को कहा कि तीन महीने पहले छठ पर्व के समय उन्होंने (श्री सचदेवा) श्री केजरीवाल को चुनौती दी थी कि वे उनके साथ आईटीओ स्थित यमुना घाट पर आकर यमुना की स्थिति देखें, लेकिन वे नहीं आए।

उन्होंने कहा, “आज मैं फिर से श्री केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि वे समय निर्धारित करें और हम दिल्ली में यमुना के पहले प्रवेश बिंदु पर मिलें और वहां का पानी का नमूना लें, फिर हम दूसरा नमूना निगम बोध घाट के पास, तीसरा आईटीओ पर और चौथा ओखला से लेंगे, इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि यमुना को ज़हर देने के लिए कौन जिम्मेदार है।”

Next Post

विरोध प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों की अनुपस्थिति नियमित करने का सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

Wed Jan 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल डॉक्टरों की अनधिकृत अनुपस्थिति को नियमित करने का बुधवार को निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की […]

You May Like