होटल स्मार्ट हवेली इन में पकड़ा सेक्स रैकेट, बंगाल, चंडीगढ़, यूपी की सात कॉल गर्ल मिलीं

ग्वालियर। सिटी सेंटर में होटल स्मार्ट हवेली इन गेस्ट हाउस में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने दबिश दी तो होटल के दो रूम में दो युवकों के साथ दो कॉल गर्ल आपत्तिजनक हालत में मिलीं। जब पुलिस ने होटल के अन्य रूम की तलाशी ली तो एक अन्य रूम में पांच लड़कियां बैठी मिली हैं। जबकि एक लड़की होटल पर रिसेप्शनिस्ट का काम संभाल रही थी। होटल से 8 युवतियां, दो कस्टमर सहित 3 अन्य युवक मिले हैं। ये युवतियां चंडीगढ़, पंजाब, मेरठ, दार्जिलिंग, कोलकाता, पश्चिम बंगाल की हैं। सभी की उम्र 20 से 23 साल के बीच है। जिन्हें देह व्यापार के लिए यहां लाया गया था। पुलिस ने नेपाल की लड़की, होटल मैनेजर और दो कस्टमर को गिरफ्तार कर देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि शेष 7 लड़कियों को निगरानी में लिया है।

Next Post

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया श्रमदान

Sun Apr 13 , 2025
ग्वालियर। जिले के विकासखंड घाटीगाँव के ग्राम सौजना में नवांकुर संस्था व सफल युवा मण्डल द्वारा श्रमदान कर बोरीबंधान बनाया गया और लोगों को संदेश दिया कि “जब जल बचेगा-तभी कल सजेगा”। ग्रामवासी आगे आकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस पुनीत अभियान में सहभागी बने। इस अवसर पर […]

You May Like