जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया श्रमदान

ग्वालियर। जिले के विकासखंड घाटीगाँव के ग्राम सौजना में नवांकुर संस्था व सफल युवा मण्डल द्वारा श्रमदान कर बोरीबंधान बनाया गया और लोगों को संदेश दिया कि “जब जल बचेगा-तभी कल सजेगा”। ग्रामवासी आगे आकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस पुनीत अभियान में सहभागी बने। इस अवसर पर सभी को जल संरक्षण व संवर्धन की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक विनोद शर्मा, सफल युवा मण्डल के अध्यक्ष अरविंद सिंह कुशवाह ने श्रमदान की अगुआई की। श्रमदान कार्यक्रम में सुश्री रीना गुर्जर खुशबू तथा सर्वश्री प्रवीण कुशवाह, महेंद्र कुशवाह, लक्ष्मण सिंह, गोलू, जसवंत कुशवाह, जितेंद्र कुशवाह, चमन कुशवाह, रामलखन, मनीष, आशिक, रेशमा खान, कल्लू खान आदि ने उपस्थित होकर बोरी बंधान बनाने में सहयोग किया।

Next Post

बॉयफ्रेंड ने प्रेमिका को पहले बेल्ट से पीटा और फिर दुष्कर्म किया

Sun Apr 13 , 2025
ग्वालियर। बॉयफ्रेंड ने शराब के नशे में घर आकर प्रेमिका को पहले बेल्ट से पीटा और फिर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शराब पीकर घर पहुंचे बॉयफ्रेंड शुभम पटेल ने पहले तो गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट की और फिर रेप किया। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के […]

You May Like