क्योटी जलप्रपात में फिर मिली लाश

रीवा। सिरमौर थाना क्षेत्र स्थित क्योटी जलप्रपात में आज एक बार फिर अज्ञात व्यक्ति की लाश देखी गई. जलप्रपात के नीचे चट्टान के बीच फंसी लाश को स्थानीय लोगों द्वारा देखा गया है, जिसकी सूचना मिलते ही सिरमौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और जलप्रपात से शव को बाहर निकलवाने का प्रयास शुरू किया.

हालांकि मृतक कौन है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई है यह अब तक साफ नहीं हो सका है. पुलिस फिलहाल आसपास के थानों में दर्ज हुई गुमशुदगी की शिकायतो की जानकारी जुटाकर संबंधित व्यक्ति के शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है. तो इस वक्त की यह बड़ी खबर है रीवा से जहां रीवा के सिरमौर थाना क्षेत्र में स्थित क्योटी जलप्रपात में अज्ञात व्यक्ति की पानी में तैरती हुई लाश देखी गई है. स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद सिरमौर थाना प्रभारी दीपक तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और जलप्रपात की गहराई से शव को बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं. घटनास्थल और शव की परिस्थितियों को देखकर पुलिस का मानना है घटना कई दिन पुरानी है. हालांकि घटना के पीछे का कारण क्या है यह साफ नहीं हो सका है. पुलिस का मानना है कि मृतक की पहचान के बाद ही उसकी मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

Next Post

गहरे कुंए से रेस्क्यू कर उपचार हेतु पहुंचाई महिला की अस्पताल में मौत

Fri Apr 3 , 2026
पानसेमल। थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़की रोड स्थित खेत के कुएं से शुक्रवार रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाई गई ग्राम गोंगवाड़ा निवासी महिला वनदु पति गुटिया बारेला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार महिला के द्वारा गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात के समय कुएं में […]

You May Like