इलाज में लापरवाही का आरोप, एएसपी से शिकायत
जबलपुर: निजी अस्पतालों में लूट खसोट के साथ मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ का सिलसिला जारी है। ताजा मामला राइट टाउन स्थित पी जी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का प्रकाश में आया जहां मरीज के पैर मेंं डाली गई टाइटेनियम प्लेट नौ माह बाद टूटने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत अति. पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से की गई। साथ ही चिकित्सकों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।
पीडि़त कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को शिकायत पत्र सौंपते हुए बताया गया कि 11 जून 2023 को उनका एक सडक़ दुर्घटना में बायां पैर फैक्चर हो गया था जिनका ऑपरेशन पी जी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल,राइट टाउन जबलपुर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिजीत मुखर्जी एवं डॉ.विनोद जैन एवं सहयोगी चिकित्सकों द्वारा आपरेशन किया गया था परंतु वह ऑपरेशन फेल हो गया इससे कारण में 8-10 महिने बाद भी वे चल नहीं पा रहा था और पैर में सूजन बनी रहती थी आराम नहीं मिल पा रहा था।
लगभग 9 महीने बाद मेरे बायें पैर में डाली गई टाइटेनियम प्लेट टूट गई जो की जांच करने योग्य है कि आखिर आश्चर्यजनक रूप से प्लेट टूटी क्यों और कैसे और वह प्लेट किस धातु की थी। इलाज के नाम पर षडयंत्र पूर्वक घोर जानलेवा लापरवाही बरती गई। निष्पक्ष जांच कर मामले में कार्रवाई की जाए। इस दौरान श्रीमती राधा तिवारी, रीना श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव, रोशन गौतेल, विकास भरद्वाज, सोनू सतनामी इत्यादि परिजन उपस्थित थे।
