लॉस एंजिल्स, 05 फरवरी (वार्ता) अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने मंगलवार को 21 स्टारलिंक उपग्रहों का कक्षा में प्रक्षेपण किया।
स्पेसएक्स के अनुसार, 21 स्टारलिंक उपग्रहों को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से स्थानीय समयानुसार तड़के करीब 05:15 बजे फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। इनमें से 13 उपग्रहों में ‘ डायरेक्ट टू कॉल’ क्षमताएं हैं, जिससे इन उपग्रहों में सीधे मोबाइल कॉल को सपोर्ट करने की क्षमता होगी, जो विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों के लिए उपयोगी साबित होगी।
स्पेसएक्स के अनुसार, स्टारलिंक उच्च-गति ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा उन स्थानों पर प्रदान करेगा, जहां इंटरनेट की पहुंच अस्थिर, महंगी या पूरी तरह से अनुपलब्ध है। इसका उद्देश्य दुनिया भर के दूरदराज और कनेक्टिविटी से वंचित क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा पहुंचाना है, ताकि लोग बेहतर और सस्ते इंटरनेट का लाभ उठा सकें।
Next Post
बीच सडक़ पर बैठे मवेशी से हादसे की आशंका
Wed Feb 5 , 2025
जाम की भी बन रही समस्या जबलपुर: शहर में रोजाना ही बीच सडक़ पर बैठे जानवरों की वजह से ट्रैफिक जाम जैसी समस्या पैदा होना अब आम बात हो गई है, इसके अलावा सडक़ के बीचों- बीच बैठे रहने के कारण हादसे होने की खबर सुनने को मिल ही जाती […]

You May Like
-
1 year ago
अभिनेता अर्जुन रामपाल भस्म आरती में शरीक हुए
-
11 months ago
बैढ़न: पानी के लिए तरसते रहे प्रशिक्षणार्थी शिक्षक
-
3 months ago
पुराने विवाद में बेसबॉल डंडे से युवक को पीटा
