
दमोह। सागर स्टेट हाईवे पर देहात थाना की सागर नाका चौकी अंतर्गत आने वाले सरदार पटेल ओवर ब्रिज के समीप मंगलवार दोपहर फल की दुकान पर खड़े एक युवक पर दो लोगों ने रॉड से हमला कर दिया. रॉड युवक के होंठ में जाकर लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए. घायल युवक को उसके परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है. घायल के अनुसार आरोपी उसके 2000 भी छुड़ाकर ले गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर विक्रम दांगी चौकी प्रभारी घटनास्थल पहुंचे और जिला अस्पताल में एएसआई अकरम खान ने पहुंचकर घायल से जानकारी लेकर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
तलाश के पुलिस ने फिलहाल एक को अभिरक्षा में लिया है. घायल युवक की पहचान 31 वर्षीय किशन पिता तखत सिंह निवासी अमाटा के रूप में हुई है.घायल ने बताया कि सरदार पटेल ओवर ब्रिज के समीप एक फल की दुकान पर खड़ा था. तभी एक युवक उसके पास पहुंचा पता नहीं विवाद क्या था. विवाद करने के बाद रॉड से हमला कर दिया और उसके जेब में रखे 2000 भी छुड़ा ले गए. स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई.मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो मौके चौकी प्रभारी विक्रम दांगी पहुंचे और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. रॉड युवक के होंठ में लगने से वह बीच से कट गया है. इसके अलावा हाथ में भी रॉड लगने से चोट आई है. घायल के बयान दर्ज करने सागर नाका चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची. जानकारी मिलने के बाद सागर नगर चौकी प्रभारी विक्रम दांगी भी मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि तीन आरोपियों में एक आरोपी को अभिरक्षा में लिया है,जिससेपूछताछ की जा रही है.
