वैष्णव ने दावोस में एआई क्षेत्र की हस्तियों से की मुलाकात, एआई इम्पैक्ट समिट में सक्रिया भागीदारी के लिए कहा

नयी दिल्ली, (वार्ता) केंद्रीय मंत्री अश्चिनी वैषणव ने स्विट्जरलैंड के दावोस में गूगल डीपमाइंड के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक डेमिस हासाबिस और ओपेन एआई के वैश्विक मामलों के मुख्य अधिकारी क्रिस लेहने से अलग-अलग मुलाकात की।

श्री वैष्णव लेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ रेलवे और सूचना प्रसारण मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभालते हैं। वह दावोस में गैर सरकारी संगठन विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईफ) के सम्मेलन में भाग लेने गये हैं।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय मंत्री ने श्री हासाबिस और लेहने से वैश्विक हित में #एआई के दृष्टिकोण को आकार देने में भारत की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने एआई क्षेत्र की इन हस्तियो से फरवरी, 2026 में नई दिल्ली में होने वाले एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में सक्रिय रूप से भाग लेने का अनुरोध किया।

 

Next Post

श्नाइडर इलेक्ट्रिक तेलंगाना में विनिर्माण क्षमता विस्तार में करेगी 623 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश

Fri Jan 23 , 2026
दावोस (स्विट्जरलैंड) / हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना सरकार के अधिकारियों ने कहा है कि श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया ने राज्य में करीब सवा छह सौ करोड़ रुपये के नये निवेश से अपनी विनिर्माण क्षमताओं का विस्तार करने की योजना बनायी है। अधिकारियों के अनुसार दावोस में चल रहे वैश्विक आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ)-2026 […]

You May Like

मनोरंजन