श्नाइडर इलेक्ट्रिक तेलंगाना में विनिर्माण क्षमता विस्तार में करेगी 623 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश

दावोस (स्विट्जरलैंड) / हैदराबाद, (वार्ता) तेलंगाना सरकार के अधिकारियों ने कहा है कि श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया ने राज्य में करीब सवा छह सौ करोड़ रुपये के नये निवेश से अपनी विनिर्माण क्षमताओं का विस्तार करने की योजना बनायी है।

अधिकारियों के अनुसार दावोस में चल रहे वैश्विक आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ)-2026 सम्मेलन के दौरान कंपनी के सीईओ दीपक शर्मा के साथ राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। इस में तेलंगाना में कंपनी की विनिर्माण सुविधाओं के विस्तार पर 623 करोड़ रुपये के निवेश की उसकी प्रस्तावित योजना पर चर्चा की गयी।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाला ‘तेलंगाना राइजिंग’ प्रतिनिधिमंडल निवेशकों को आकर्षित करने के लिए दावोस गया हुआ है।

राज्य सरकार के अधिकारियों ने हैदराबाद में बताया कि श्नाइडर इलेक्ट्रिक इंडिया तेलंगाना में गगिलपुर और शमशाबाद की विनिर्माण सुविधाओं का विस्तार करने के लिए यह राशि निवेश करेगी। इससे उनमें एयर सर्किट ब्रेकर (एसीबी), मोल्डेड केस सर्किट ब्रेकर (एमसीसीबी), कॉन्टैक्टर और पुश बटन जैसे प्रमुख इलेक्ट्रिकल सुरक्षा उत्पादों की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री रेड्डी ने कंपनी के इस प्रस्ताव पर प्रसन्नता जाहिर की है और इसे हासिल करने का श्रेय राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी और उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू को दिया। मंत्री श्रीधर बाबू ने कहा है कि तेलंगाना उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार हार्डवेयर, औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों सहित इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए भारत के सबसे तेजी से बढ़ते केंद्रों में से एक के रूप में उभरा है।

 

 

Next Post

नयी घरेलू विनिर्माण इकाइयों के लिए 15 प्रतिशत के रियायती कार्पोरेट कर की दर पांच साल और रखी जाए: फियो

Fri Jan 23 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) देश में निर्यात एसोसिएशनों के महासंघ फियो ने नयी घरेलू विनिर्माण इकाइयों के लिए 15 प्रतिशत के रियायती कार्पोरेट कर की दर कम से कम पांच साल और बढ़ाये जाने की सिफारिश की है। आय कर की धारा 115 बीएबी के तहत लागू इस रियायत की पिछली […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।