ग्वालियर व्यापार मेले में दुकानों का आवंटन एमपी ऑनलाइन से होगा, कलारंग मंच हॉल में कियोस्क स्थापित

ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर व्यापार मेले का आयोजन 15 दिसम्बर से 15 फरवरी तक किया जायेगा। वर्ष 2026-27 के लिये मेले में दुकानों का आवंटन एमपी ऑनलाइन के माध्यम से किया जायेगा।मेला सचिव सुनील त्रिपाठी ने बताया कि दुकानों के आवंटन संबंधी समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। दुकानदारों एवं व्यापारियों को नो-ड्यूज की सुविधा भी ऑनलाइन रहेगी।

मेला दुकानदार एवं व्यापारी वर्ष 2025-26 की बकाया राशि कवर्ड एरिया, अतिरिक्त विद्युत लोड, निर्धारित समय के उपरांत दुकान लगाने की पेनल्टी राशि जमा करने के उपरांत एनओसी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी दुकानदारों से कहा है कि एमपी ऑनलाइन पर आवेदन करने, कवर्ड एरिया, अतिरिक्त विद्युत शुल्क, निर्धारित समय उपरांत दुकान लगाने की पेनल्टी आदि जमा कराने के उपरांत आगामी वर्ष 2026-27 के लिये दुकान प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे।

दुकानदारों की सुविधा के लिये दुकानों का आवेदन ऑनलाइन करने के लिये मेला परिसर के कलारंग मंच हॉल में दुकान आवंटन के लिये कियोस्क सेंटर भी स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से दुकानदारों को ऑनलाइन दुकान आवंटन की प्रक्रिया में सहयोग किया जायेगा। मेला व्यापारी एवं दुकानदार ऑनलाइन संबंधी कोई भी समस्या पर एमपी ऑनलाइन के प्रभारी आशीष सक्सेना मोबा. 7049923890 पर संपर्क कर सकते हैं।

Next Post

पच्चीस साल की सेवा यात्रा व्यक्तिगत महिमामंडन का अवसर नहीं, विकसित भारत का संकल्प दोहराने का दिन: मोदी

Wed Oct 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात और केन्द्र सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को कहा कि यह यात्रा उनके लिए व्यक्तिगत महिमामंडन का अवसर नहीं, बल्कि देश के लिए नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आगे […]

You May Like