हजारों बंगलादेशी, रोहिंग्या महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे हैं: सोमैया

मुंबई, (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया ने मंगलवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के मालेगांव में हजारों बंगलादेशी और रोहिंग्या अवैध रूप से रह रहे हैं।

सोमैया ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में बंगलादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को खोजने और उन्हें वापस भेजने का अभियान चल रहा है लेकिन महाराष्ट्र का मालेगांव तालुका बंगलादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों का कारखाना बन गया है जो फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के जरिए बंगलादेश से अवैध रूप से भारत आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को जांच कर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बंगलादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद, सेना की मदद से सत्ता में आई अंतरिम सरकार ने पाकिस्तान के उकसावे के आगे झुककर भारत को कोसने की नीति शुरू की है। इसलिए भारत और बंगलादेश के बीच तनाव है।

उन्होंने कहा कि इस पृष्ठभूमि में बंगलादेशियों और रोहिंग्याओं का पता लगाने के लिए महाराष्ट्र सहित पूरे देश में एक अभियान चलाया गया है ताकि उन्हें उनके देश वापस भेजा जा सके।

Next Post

हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में अलीगंज क्लब और लिफा क्लब ने मैच जीते

Wed Jan 1 , 2025
लखनऊ (वार्ता) सातवें हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गये मैचों में एल डी ए अलीगंज क्लब और लिफा क्लब अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। पूर्व मंत्री डॉ अम्मार रिजवी ने आज सातवें हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का चौक स्टेडियम में उद्घाटन किया। […]

You May Like

मनोरंजन