टोक्यो, 27 सितंबर (वार्ता) शीर्ष रैंकिंग वाले स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने शनिवार को यहां जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में बिना किसी परेशानी के बेल्जियम के जिजो बर्ग को सीधे सेटों में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
आज यहां खेले गये मुकाबले में अल्काराज ने टखने की परेशानी के बिना पुरुष एकल वर्ग में जिजो बर्ग को 6-4, 6-3 से हराया। इस दौरान उनके बांए टखने में परेशानी का कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दिया।
अपने पहले आमने-सामने के मुकाबले में अल्काराज ने कई शॉट्स के साथ अपने बेल्जियम के प्रतिद्वंद्वी की पांच बार सर्विस तोड़ी और जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अगले दौर में अल्काराज सामना अमेरिका के 33वीं रैंकिंग वाले ब्रैंडन नाकाशिमा से होगा।
Next Post
जीत की लय बरकरार रखने को उत्सुक, अब कोई दबाव महसूस नहीं: गगन गौड़ा
Sat Sep 27 , 2025
चेन्नई, 27 सितंबर (वार्ता) जब यूपी योद्धाज मैट पर उतरते हैं, तो बात शायद ही किसी एक खिलाड़ी की होती है। लेकिन जब गगन गौड़ा फॉर्म में होते हैं, तो टीम को पता होता है कि उनके पास एक हथियार है। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के आठ […]

You May Like
-
2 months ago
खुदरा महंगाई मार्च में बढ़कर 3.40 प्रतिशत पर
-
1 year ago
पन्ना जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध
-
7 months ago
एफपीआई ने नवंबर में किया 3,504 करोड़ रुपये का निवेश
