धरती को स्वस्थ रखने के लिए हर व्यक्ति लगाए एक पौधा: विधायक सुदेश राय

सीहोर। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को जीवन में एक-एक पौधे का रोपण जरूर करना चाहिए. धरती को स्वस्थ रखने के लिए पौधों का महत्वपूर्ण भूमिका है. पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं. इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए. उक्त विचार वार्ड क्रमांक 1 में विधायक सुदेश राय ने करीब 120 पौधे अटल पार्क में क्षेत्रवासियों से लगवाते हुए कहे. इस मौके पर उन्होंने पार्षद प्रतिनिधि राहुल राय के विशेष प्रयास की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी अरुणा राय ने सभी क्षेत्रवासियों से अपने वार्ड में जिम्मेदारी के साथ पौधारोपण के अलावा साफ-सफाई और स्वच्छता रखने का आह्वान किया.

Next Post

हम देश को मातृसत्ता से जोड़ रहे हैं : सीएम डॉ यादव 

Wed Apr 15 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनौतीपूर्ण कार्यों को पूरा करते हुए मध्यप्रदेश सहित देश को सशक्त बनाया है। उन्होंने असंभव को संभव कर दिखाया है। हम देश को मातृसत्ता से जोड़ रहे हैं। गुरुवार 16 अप्रैल 2026 महिला सशक्तिकरण की मंगलमय तारीख […]

You May Like