लापता ट्रांसपोर्ट कर्मी का शव मिला

जबलपुर। बल्देवबाग चौक के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के पास आज सुबह एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान हरदौल मंदिर कोतवाली निवासी 56 वर्षीय गुड्डू यादव के रूप में की है ।

लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि आज सुबह लगभग 6 बजे स्थानीय जनों ने देखा कि बल्देवबाग स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप के समीप एक प्रोढ़ व्यक्ति पड़ा है। पास जाकर देखा तो वह मृत हालत में था मृतक के शरीर में हल्की चोट के निशान थे। जिसके कारण लोगो को उसकी मौत को लेकर संदेह था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से मृतक की मौत का कारण हार्ट अटेक बताया है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया है। मृतक की शिनाख्त हरदौल मंदिर कोतवाली निवासी गुड्डू यादव के रूप में की गई। जो बल्देवबाग चौक के समीप ही किसी ट्रांसपोर्ट में काम करता था। मृतक के परिजनो से पूछताछ में पता चला है कि वह कल रात ट्रांसपोर्ट में काम करने घर से निकला था। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये थे।

Next Post

राजनाथ सिंह ने हनोई में वियतनाम के उप-प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री जनरल फान के साथ की वार्ता

Tue May 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) वियतनाम की यात्रा पर गये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वहां के उप-प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग से हनोई में द्विपक्षीय वार्ता की और इस दौरान दोनों पक्षों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता, सुरक्षा, संरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखने […]

You May Like