रेलवे रिफ्रेशमेंट रूम की जांच में मिली खामियां

छिंदवाड़ा। यात्रियों को सुरक्षित स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा 15 दिवसीय विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मॉडल रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे रिफ्रेशमेंट रूम का निरीक्षण किया गया। सीसीआई सुजीत कुमार के नेतृत्व में की गई जांच के दौरान रिफ्रेशमेंट रूम में स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित कुछ खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे अधिकारियों ने रिफ्रेशमेंट रूम को 24 घंटे के लिए सील कर दिया।

रेलवे के विशेष अभियान के तहत खानपान इकाइयों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट, कीट नियंत्रण व्यवस्था सहित खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने खानपान संचालक को कमियों में तत्काल सुधार करने तथा निर्धारित स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। रेल प्रशासन का कहना है कि यात्रियों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण अभियान के दौरान सामने आने वाली कमियों पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

एम्बुलेंस ने तीन वाहनों को मारी टक्कर

Tue Aug 25 , 2026
छिंदवाड़ा. शहर के पीजी कॉलेज रोड पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क किनारे खड़ी तीन गाडिय़ों को टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर श्रीनिवास जनरल स्टोर में जा घुसी। हादसा वी-2 मॉल के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति […]

You May Like