कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 124 लोगों की समस्याओं की हुई सुनवाई

ग्वालियर। बिटिया के इलाज के लिये मदद की आस में पहुँचीं रजनी को कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई ने सहारा दिया है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने न केवल रजनी को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई, बल्कि अंगुलियों के निशान के मिलान न होने से आधार कार्ड बनने में आ रही दिक्कत को भी दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्ट्रेट में आयोजित जन-सुनवाई में इस बार 124 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार, अपर कलेक्टर कुमार सत्यम व टी एन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 124 आवेदनों में से 58 दर्ज किए गए। शेष 66 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए हैं।

Next Post

वनगवां में वीरता परखने मारते हैं कोड़े और हवा में घुमाते हैं बकरा

Tue Mar 18 , 2025
सलामतपुर,मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के वनगंवा में कोड़े मारे जाने और बकरों को हवा में घुमाने की एक अनूठी परंपरा है। इसके पीछे कई मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं। रायसेन जिले के वनगवा गांव में इसे बेहद अनोखे और साहसिक तरीके से मनाया जाता है। यह परंपरा “वीर बम […]

You May Like