कोलार वाटर लाइन का काम पूरा: जलापूर्ति शुरू

भोपाल में कोलार जलप्रदाय परियोजना की ग्रेविटी मेन लाइन की मरम्मत और सुधार का कार्य पूरा हो गया है। इसके साथ ही परियोजना से जुड़े सभी प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सामान्य रूप से शुरू कर दी गई है। नगर निगम ने जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बहाल होने की जानकारी दी है। पाइपलाइन मरम्मत और थ्रस्ट ब्लॉक के पुनर्निर्माण के बाद जलकार्य विभाग ने लाइन का परीक्षण किया, जो सफल रहा।

इसके बाद चरणबद्ध तरीके से विभिन्न क्षेत्रों में पानी की सप्लाई शुरू की गई और अब सभी इलाकों में जलापूर्ति शुरू हो गई है। ननि अधिकारियों का कहना है कि कोलार परियोजना से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो चुकी है।

.....

Next Post

टिकाऊ शांति शक्ति संतुलन पर निर्भर करती है, खोखले वादों पर नहीं: ईरानी सलाहकार

Sat Jun 6 , 2026
तेहरान, 6 जून (वार्ता) ईरान के सर्वोच्च नेता के अंतरराष्ट्रीय मामलों के सलाहकार अली अकबर विलायती ने कहा है कि स्थायी शांति केवल शक्ति संतुलन के माध्यम से ही हासिल की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने विरोधियों के साथ किसी भी तरह के समझौते या “खोखले वादों” पर […]

You May Like