ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने पर सरकार कायम : यादव

भोपाल, 21 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण को लेकर आज कहा कि सरकार ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण के रुख पर कायम है।

डॉ यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर राज्य सरकार का रुख स्पष्ट है। ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के रुख पर हम कायम हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सॉलिसिटर जनरल से भी कहा है। पूर्ववर्ती सरकार में ओबीसी आयोग की जो रिपोर्ट आई थी उसके परीक्षण के साथ- साथ ओबीसी आरक्षण को लेकर जितनी भी याचिका लगी हैं, उन सब से संवाद किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सर्वहारा वर्ग के विकास के लिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सबका साथ – सबका विकास की भावना को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

 

Next Post

सीएम डॉ यादव ने कलेक्टर श्रीमती गर्ग को किया पुरस्कृत

Mon Apr 21 , 2025
मन्दसौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग को भोपाल में राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार हेतु) वर्ष 2022-23 के लिए 1 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया है। वर्तमान में मन्दसौर कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने विगत समय में आयुष्मान कार्ड बनाने […]

You May Like