रेलवे ब्रिज लूटकांड का खुलासा, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

छतरपुर। थाना बमीठा पुलिस ने ग्राम मड़तला रेलवे ब्रिज के पास हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ₹11,000 नगद, दो मोबाइल फोन, थाना राजनगर क्षेत्र से स्नैचिंग किया गया एक मोबाइल, अपाचे मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा जब्त किया गया है। बरामदगी की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में नितिन उर्फ राजा पांडेय निवासी ग्राम गढ़ा शामिल है, जो लूट, चोरी, बलवा, अवैध हथियार व वसूली जैसे 8 अपराधों में लिप्त पाया गया। वहीं दूसरा आरोपी नीरज कुशवाहा निवासी ग्राम दसईपुरा, लूट और मारपीट के 2 मामलों में संलिप्त है। पूछताछ में दोनों ने थाना राजनगर क्षेत्र की मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को भी स्वीकार किया है।

यह कार्रवाई एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय व उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

 

Next Post

वार्ड 37: मूलभूत सुविधाओं की दरकार, जनसुनवाई में पहुंचे रहवासी

Wed Sep 17 , 2025
छतरपुर। शहर के देरी रोड स्थित वार्ड नंबर 37 के रहवासियों ने वार्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। वार्डवासियों ने बताया कि इलाके में सड़क, नाली और बिजली की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सड़कें जर्जर हैं, नालियों की उचित सफाई और निर्माण […]

You May Like

मनोरंजन