जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत चंदन कॉलोनी में एक घर से सोने चांदी के जेवरात व नगदी चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम संतोष कुमार पंडित 32 वर्ष निवासी चंदन कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के बाजू से उसके भाई मदन पंडित, चंदन पंडित एवं आनंद पंडित अपने परिवार के साथ रहते हैं।
16 दिसम्बर की दोपहर लगभग 3 बजे उसकी पत्नी सुनीता ने बाक्स के डिब्बे में रखे सोने चांदी के जेवर देखे तो सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये गायब थे उसने घर में लगे कैमरे चैक करवाये। 12 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच कैमरा बंद था, उसे शक है कि कैमरे बंद के दौरान अज्ञात चोर घर में घुसकर बाक्स में रखा सोने चांदी के जेवरात व नगदी दस हजार रूपए चुराकर ले गया।
