धारदार हथियार, रॉड-डंडे से हमला, 6 घायल

जबलपुर: शहर व ग्रामीण अंचल में मारपीट के दौरान धारदार हथियार, रॉड से लेकर डंडे चले। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सिहोरा पुलिस ने बताया कि रोहित चौधरी 24 वर्ष निवासी नया मोहल्ला सिहोरा ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि 500 रूपए न देने पर दीपक चौधरी ने धारदार हथियार से हमला कर दुर्गेश को चोट पहुंचा दी।

इसी प्रकार ग्वारीघाट थाना अंतर्गत आकाशगंगा होअल के सामने चाट खा रहे प्रांजल सोंधिया 24 वर्ष निवासी वैशाली परिसर नर्मदा रोड ग्वारीघाट से अक्षित सैनी व उसका साथी विवाद करने लगे। इस दौरान अक्षित ने रॉड से हमला कर प्रांजल को चोट पहुंचा दी।

इसी प्रकार शहपुरा थाने में मुन्ना खान 58 वर्ष निवासी ग्राम फुलर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका एवं उसके भाई सलीम खान के बीच घर की जमीन को लेकर विवाद है। छोटा भाई सलीम खान, भतीजे शब्बीर खान, इमरान खान जमीन के विवाद को लेकर डंडे, रॉड से हमला कर उसे एवं पत्नी को चोट पहुुंचा दी। बेटे महनशी खान एवं सोहेल खान के साथ भी मारपीट की।

Next Post

रिश्वतखोर सीजीएसटी अधिकारियों से बंद कमरे में चल रही पूछताछ

Sat Dec 20 , 2025
जबलपुर: शिकंजे में आए रिश्वतखोर सीजीएसटी अधिकारियों को सीबीआई जबलपुर रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों से बंद कमरे मेें लंबी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों द्वारा कारोबारियों की बनाई गई सूची की भी पड़ताल की जा रही है। रिकवरी, टैक्स पर कारवाई का […]

You May Like