रिश्वतखोर सीजीएसटी अधिकारियों से बंद कमरे में चल रही पूछताछ

जबलपुर: शिकंजे में आए रिश्वतखोर सीजीएसटी अधिकारियों को सीबीआई जबलपुर रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों से बंद कमरे मेें लंबी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों द्वारा कारोबारियों की बनाई गई सूची की भी पड़ताल की जा रही है। रिकवरी, टैक्स पर कारवाई का डर दिखाकर अब अब तक उन्होंने कितनों को शिकार बनाया और इसमें और कौन-कौन शामिल है समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच पड़ताल चल रही है। आरोपित 22 दिसम्बर तक सीबीआई में है।इस दौरान चल रही पूछताछ में बड़ा नेटवर्क खुलने की उम्मीद है।

विदित हो कि विवेक त्रिपाठी ने सीबीआई जबलपुर में शिकायत कर बताया था कि वे सतपुरा इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड जबलपुर के निदेशक हैं और जबलपुर में उनके चार होटल हैं। वर्ष 2018-19 में उनके एक होटल, सुकून सिटी व्यू का ओयो कंपनी के साथ संबद्धता थी। ओयो कंपनी से संबंधित जीएसटी का मामला जबलपुर के सीजीएसटी कार्यालय में लंबित है और इस संबंध में उनके होटल को करों के बकाया के लिए एक कारण बताओ नोटिस भेजा गया था सीजीएसटी विभाग ने उनसे उनके होटल, सुकून सिटी व्यू जबलपुर के दस्तावेज और रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा था और उन्होंने नोटिस के लिखित उत्तर के माध्यम से सुकून सिटी व्यू के सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड बैंक स्टेटमेंट के साथ सीजीएसटी विभाग को पहले ही जमा कर दिए हैं।

हालांकि, जबलपुर के सीजीएसटी इंस्पेक्टर सचिन खरे अपने होटल के खिलाफ मामला बंद करने और अपने पक्ष में आदेश देने के बदले में 4, 00, 000 रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से अपना काम करवाने का आश्वासन भी दिया है। रिश्वत की मांग के सत्यापन के दौरान, शिकायतकर्ता ने जबलपुर स्थित सीजीएसटी कार्यालय में निरीक्षक सचिन खरे और अधीक्षक बर्मन से बातचीत की।

सीए हर्षित खंडेलवाल भी लंबित कार्यों और लोक सेवकों द्वारा रिश्वत की मांग के संबंध में हुई चर्चा में शामिल हुए थे इसके बाद आगे की सत्यापन कार्यवाही की गई। जिसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और सीजीएसटी कार्यालय में दबिश दी जहां से रिश्वत लेते रंगे हाथों सचिन खरे, निरीक्षक, उप, सहायक आयुक्त विवेक वर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। अब दोनों को सोमवार तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Next Post

तिलक वर्मा ने रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

Sat Dec 20 , 2025
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। टी20आई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम […]

You May Like