महंगा हुआ प्लैटिनम, तो थमी कैंसर दवाओं की सप्लाई; एम्स में भी मरीज परेशान

भोपाल: कैंसर मरीजों के इलाज पर दवाओं के संकट की मार पड़ रही है। कीमोथेरेपी में इस्तेमाल होने वाली सिस्प्लैटिन और कार्बोप्लैटिन दवाओं की कमी से भोपाल समेत देश के कई शहरों में मरीज परेशान हैं। भोपाल एम्स में भी कुछ मरीजों की कीमोथेरेपी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ रही है।

विशेषज्ञों के मुताबिक इस कमी की मुख्य वजह दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले प्लैटिनम की बढ़ती कीमत, आयात में आ रही दिक्कतें और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी है। पिछले एक साल में प्लैटिनम की कीमत में काफी इजाफा हुआ है, जिससे दवा कंपनियों की लागत बढ़ गई है।

हालांकि राहत की बात यह है कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ने इन दवाओं की अधिकतम कीमतों में बढ़ोतरी की मंजूरी दी है। इससे आने वाले समय में दवाओं की सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है। तब तक मरीजों को इलाज में देरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Next Post

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

Wed Jun 17 , 2026
सिवनी: जिले के घंसौर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार देर रात मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों और स्टेशन मास्टर की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते […]

You May Like