भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। टी20आई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज तिलक वर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। तिलक वर्मा ने पांचवें मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। 73 रनों की पारी के बदौलत तिलक वर्मा ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
2025 के भारत के आखिरी इंटरनेशनल मैच में अपनी 73 रनों की पारी के दौरान हैदराबाद के युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा ने रोहित शर्मा के 429 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। रोहित ने सितंबर 2007 से जून 2024 तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 18 T20I खेले और कुल 429 रन बनाए, जबकि तिलक के नाम अब अफ्रीकी टीम के खिलाफ 10 T20I में 496 रन हैं।
