हाइवे में ट्रक आड़ा खड़ा कर लगाया जाम, आरक्षक से की अभद्रता

जबलपुर: नेशनल हाईवे जबलपुर-भोपाल रोड़ में स्थित ग्राम लम्हेटा के पास शुक्रवार सुबह आरटीओ की चैकिंग के दौरान उडऩ दस्ते ने जब एक ट्रक को रोका तो चालक दस्तावेज चैक न कराते हुये उत्तेजित हो गया और आरक्षक से अभद्रता करते हुए हाईवे में ट्रक को आड़ा खड़ा कर रास्ता बाधित कर दिया जिससे जाम लग गया, राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडा। बेलखेड़ा पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक ज ब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम आशुतोश मोगे 47 वर्ष निवासी आरटीओ कार्यालय माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह परिवहन विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ है सुबह लगभग 11 बजे वह टीएसआई राजेन्द्र साहू सम्भागीय उडऩदस्ता प्रभारी जबलपुर एवं महिला आरक्षक वंदना परतेती व अन्य स्टाफ के साथ नेशनल हाईवे जबलपुर-भोपाल रोड़ में स्थित ग्राम लम्हेटा के पास वाहनों की चैकिंग की जा रही थी चैकिंग के दौरान सीजी 04 एनटी 0804 का चालक को रूकवाकर दस्तावेज कराने के लिये कहा गया, इसी बात पर ट्रक चालक काफी उत्तेजित होकर किसी दस्तावेज को चैक कराने से मना कर दिया।

ट्रक को नेशनल हाईवे पर बीच में आड़ा खड़ा कर दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया काफी जाम लग गया जिससे आम जनमानस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ट्रक चालक अरविन्द पिता कैलाश चंद्र 36 वर्ष निवासी ग्राम चडावर थाना टोकखुर्द जिला देवास द्वारा हाईवे पर उपद्रव मचाने से आम जन मानस को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Next Post

गार्ड के 24 हजार नगद, मोबाइल चोरी

Sat Dec 20 , 2025
जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत शताब्दीपुरम में गार्ड के 24 हजार नगद, मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि नन्हेदास राजपूत 48 वर्ष निवासी नई बस्ती माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शताब्दीपुरम अमेजान पार्सल ऑफिस में गार्ड का काम करता […]

You May Like