गार्ड के 24 हजार नगद, मोबाइल चोरी

जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत शताब्दीपुरम में गार्ड के 24 हजार नगद, मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि नन्हेदास राजपूत 48 वर्ष निवासी नई बस्ती माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शताब्दीपुरम अमेजान पार्सल ऑफिस में गार्ड का काम करता है उसने 18 सितंबर 25 को अपने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा राईट टाउन से 25 हजार रूपये निकाला जिसमें से एक हजार रूपये ई रिक्शा वाले को दिया, शेष 24 हजार रूपये बैग में रखे लिये थे.

वह नाईट डयूटी शताब्दीपुरम पार्सल आफिस के पास सो गया था शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे सोकर उठा देखा उसके बैग में रखे 24 हजार रूपये एवं कीपेड मोबाइल गायब था, उसे शंका है कि रामबाबू तोमर उसका मोबाइल एवं पैसा चोरी कर भाग गया। रामबाबू तोमर को कॉल करने पर फोन नहीं उठा रहा है। रिपोर्ट पर आरोपी रामबाबू तोमर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Next Post

बीना में थाना प्रभारी ने छात्राओं को किया साइबर सुरक्षा व आत्मरक्षा के प्रति जागरूक

Sat Dec 20 , 2025
सागर। सागर जिले के बीना थाना प्रभारी अनूप यादव द्वारा शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, बीना में पहुंचकर छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ के साथ संवाद स्थापित किया गया। थाना प्रभारी अनूप यादव ने छात्राओं को समझाया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में […]

You May Like