बरका में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

सिंगरौली/सरई: बरका चौकी क्षेत्र में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। सोमवार को पत्नी की फांसी के बाद मौत हुई, जबकि देर शाम से लापता पति का शव मंगलवार सुबह कठदहा के जंगल में फंदे पर लटका मिला। लगातार दो मौतों के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, जिसके चलते पुलिस बल तैनात किया गया है।
मृतिका की पहचान कठदहा निवासी चंद्रवती साकेत के रूप में हुई है, जबकि उसके पति संतोष साकेत का शव कठदहा के जंगल में मिला। संतोष पुरैल गांव का निवासी था। दोनों का विवाह वर्ष 2015-16 में हुआ था। दंपती के पीछे तीन बेटियां, एक बेटा और बुजुर्ग मां हैं।पत्नी की मौत के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और हत्या का आरोप लगाया था। मंगलवार को पति का शव मिलने के बाद संतोष के परिजनों ने भी पत्नी के मायके पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

दोनों परिवार एक-दूसरे को मौत के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
सरई थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले ने बताया कि महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने की आशंका जताई थी। अब पति का शव मिलने पर उसके परिजनों ने भी इसी तरह की आशंका व्यक्त की है। पुलिस के अनुसार दोनों मौतों की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी। तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर मौजूद है और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों ने बच्चों के भविष्य के लिए प्रशासन से सहायता की मांग की है।

Next Post

“राखी पर घर आऊंगा…” बेटे से आखिरी बातचीत में छलका दर्द

Tue Aug 11 , 2026
सिंगरौली: हेड कांस्टेबल राकेश गागेले ने आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने ट्रांसफर नहीं होने का जिक्र किया है। शनिवार को बेटे अक्षय से बातचीत में उन्होंने कहा था—“राखी पर घर आऊंगा, जल्द ट्रांसफर हो जाएगा।” परिजनों के मुताबिक, घर से करीब 1000 किलोमीटर दूर ड्यूटी […]

You May Like