सिंगरौली: हेड कांस्टेबल राकेश गागेले ने आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने ट्रांसफर नहीं होने का जिक्र किया है। शनिवार को बेटे अक्षय से बातचीत में उन्होंने कहा था—“राखी पर घर आऊंगा, जल्द ट्रांसफर हो जाएगा।”
परिजनों के मुताबिक, घर से करीब 1000 किलोमीटर दूर ड्यूटी होने का दर्द उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। आज पोस्टमार्टम के बाद परिजन उनका शव खरगोन लेकर रवाना हुए।
घटना की पुलिस जांच जारी है। राकेश गागेले की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
