माझी जनजाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग

छतरपुर। बजे माझी समाज के लोग बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। समाजजनों ने रैली व प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने एक स्वर में कहा कि लंबे समय से विंध्य क्षेत्र की माझी जनजाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक उन्हें यह संवैधानिक अधिकार प्राप्त नहीं हुआ है।

समाज के लोगों का कहना है कि अनुसूचित जनजाति का दर्जा न मिलने के कारण उन्हें शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से पिछड़े होने के बावजूद वे विकास की मुख्यधारा से दूर हैं। आवेदन में स्पष्ट कहा गया कि यदि माझी समाज को एसटी का दर्जा मिल जाता है तो उनके बच्चों को शिक्षा में आरक्षण मिलेगा, युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और समाज का समग्र उत्थान संभव होगा।

कलेक्ट्रेट पहुंचे समाज के लोगों ने सरकार से इस मुद्दे पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे और उन्होंने अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

 

Next Post

तीन बेटियां होने पर पति ने की दूसरी शादी, न्याय की मांग को लेकर पत्नी पहुंची SP कार्यालय

Thu Sep 25 , 2025
छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र की ग्राम चोखड़ा निवासी सोनू यादव बुधवार दोपहर 2:00 बजे अपनी तीन बेटियों के साथ जिला एसपी कार्यालय पहुंची। उन्होंने आवेदन देकर बताया कि उनकी शादी 25 जून 2019 को उत्तर प्रदेश के ग्राम चौरारी में हुई थी। सोनू यादव ने आवेदन में कहा कि विवाह […]

You May Like