दिव्यांगजनों को योजनाओं का लाभ समय पर दिलाना सुनिश्चित करें: कलेक्टर

मऊगंज, कलेक्टर संजय कुमार जैन ने दिव्यांगजनों की मांगों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. कलेक्टर कक्ष में आयोजित बैठक में दिव्यांग प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में दिव्यांग प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, दिव्यांग पेंशन का नियमित भुगतान सुनिश्चित करने, बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाने तथा पात्र दिव्यांगजनों के नाम गरीबी रेखा सूची में शामिल किए जाने सहित विभिन्न मांगें रखीं. कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. बैठक में प्रतिनिधियों ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भविष्य में आवंटित होने वाली शासकीय दुकानों में दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित कोटा रखे जाने का सुझाव भी रखा. इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करने तथा प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र दिव्यांगजन तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें. दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्य करें तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें. बैठक में सीईओ जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम मऊगंज एपी द्विवेदी, सीईओ जनपद पंचायत मऊगंज परमानंद तिवारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

कार्यभार संभालते ही DEO सत्यम चौरसिया सख्त: ई-अटेंडेंस शून्य वाले 531 शिक्षकों के वेतन पर संकुल प्राचार्यों को नोटिस

Thu Jul 2 , 2026
दमोह। नवागत जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने गुरुवार को कार्यभार संभालते ही ई-अटेंडेंस को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के सभी संकुल प्राचार्यों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब तलब किया है। नोटिस में पूछा गया है कि जब शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि […]

You May Like