
दमोह। नवागत जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने गुरुवार को कार्यभार संभालते ही ई-अटेंडेंस को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने जिले के सभी संकुल प्राचार्यों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब तलब किया है। नोटिस में पूछा गया है कि जब शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि ई-अटेंडेंस के बगैर वेतन आहरित नहीं किया जाएगा, तो ऐसी स्थिति में जिले के 531 शिक्षक-कर्मचारी जिनकी अटेंडेंस शून्य है, उन्हें वेतन कैसे आहरित किया गया। इस मामले में आयुक्त लोक शिक्षण द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त करने के बाद सभी संकुल प्राचार्यों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
