इटारसी: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे ने स्पष्ट कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार का गुटबाजी नहीं है, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत बना रहे हैं. पार्टी के खिलाफ काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पत्रकारों से चर्चा करते हुए पांडे ने बताया कि कांग्रेस संगठन अब पहले से अधिक मजबूत हुआ है. पिछली गलतियों से सीख लेते हुए पार्टी कार्यकर्ता आम जनता से निरंतर संपर्क बना रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि जनता ही आने वाले चुनावों में कांग्रेस को विजय दिलाएगी. पांडे ने कहा कि 19 सितंबर को होने वाली खेत किसान यात्रा में जिलेभर से बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता शामिल होंगे.
