रिश्ता तय होना था बच्चों का, माता-पिता ने जोड़ लिया संबंध

उज्जैन। बच्चों की सगाई करने के लिए दो परिवारों का मिलन हुआ। मिलन के दौरान ही लडक़े की मां और लडक़ी के पिता के के बीच प्रेम परवान चढ़ गया। बच्चों का रिश्ता तय हो पता उससे पहले ही दोनों भाग निकले। महिला के लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई 8 दिन बाद मिलने पर मामले का खुलासा हुआ। महिला ने अपने पति और बच्चों के साथ रहने से इनकार करते हुए प्रेमिका दामन थाम लिया और उसके साथ चली गई।

मामला बडऩगर थाना क्षेत्र के ग्राम इंगोरिया से जुड़ा हुआ है। यहां रहने वाले ग्रामीण ने अपनी पत्नी के निधन के बाद बेटी का रिश्ता गांव में ही खेती किसानी करने वाले परिवार के साथ करने का निर्णय लिया। बेटी की सगाई के लिए वह गांव के ही परिवार के यहां पहुंचा और उनके लडक़े से अपनी बेटी की शादी की बात शुरू की। दोनों परिवार में रिश्ता तय करने की सहमति बन गई थी और सगाई की तैयारी की जा रही थी इसी बीच लडक़े की मां को अपनी होने वाली बहू के पिता से प्यार हो गया। दोनों ने अपने बच्चों का रिश्ता छोड़ कर खुद के रिश्ते का ताना-बाना बुना शुरू कर दिया। 8 दिन पहले लडक़े की मां परिवार के बच्चे का उपचार करने बडऩगर अस्पताल पहुंची और लापता हो गई। परिवार ने तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर मामले की गुमशुदगी बडऩगर थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने 8 दिनों की तलाश के दौरान जानकारी जुटाना पर पाया कि दो बच्चों की मां का गांव के ही रहने वाले ग्रामीण से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने उक्त ग्रामीण की तलाश कर उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो लापता हुई महिला भी आ गई। दोनों को देख परिवार वालों के होश उड़ गए। तभी सामने आया कि दोनों अपने बच्चों का रिश्ता तय करने के लिए मिले थे और सगाई की तैयारी चल रही थी।

 

पति बच्चों के साथ रहने से किया इंकार

लापता हुई महिला के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने के बाद दोनों के परिजन थाने पहुंचे थे। दोनों के दो-दो बच्चे हैं। प्रेमी की पत्नी का निधन हो चुका था। दोनों के परिजनों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिला ने दो बच्चों और पति को छोडक़र प्रेमी के साथ रहने का निर्णय ले लिया। थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि महिला की काउंसलिंग की गई। लेकिन वह अपने पति बच्चों के साथ जाने को तैयार नहीं थी। दोनों के बालिग होने और उनका खुद का निर्णय होने पर पुलिस द्वारा कोई एक्शन भी नहीं लिया गया है। महिला के नहीं मानने पर उसका पति और बच्चे भी अपने घर लौट गए। दोनों के बच्चों की उम्र 18 से 20 साल की है।

Next Post

दिल्ली सीजीएसटी ने दिल्ली में 32 करोड़ रुपये की फर्जी कर क्रेडिट पकड़ी; एक गिरफ्तार

Fri Oct 31 , 2025
नयी दिल्ली , 31 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर ( सीजीएसटी ) के दिल्ली दक्षिण आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने व्यापक स्तर पर धोखाधड़ी से इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) प्राप्त करने के एक मामले का पर्दाफाश किया है और इस मामले में एक कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार […]

You May Like