मंत्रिमंडल बैठक से पहले की तैयारियाँ अंतिम चरण में

इंदौर: मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं. इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इंदौर के लिए गौरवपूर्ण अवसर है. इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन की सभी व्यवस्थाएं इसकी गरिमा के अनुरूप होनी चाहिये.

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आने वाले किसी भी अतिथि को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. उन्होंने आपसी समन्वय और सतत संवाद के साथ कार्य करने के निर्देश दिये. बैठक स्थल, आवास, परिवहन, यातायात, आकस्मिक चिकित्सा, अग्निशमन आदि सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई.
अनुपस्थित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश
बैठक के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने बगैर सूचना के अनुपस्थित अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त श्रीमती सुप्रिया बिसेन के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए. कलेक्टर आशीष सिंह ने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं.

Next Post

आज रात को ज्यादातर मंत्री पहुंचेंगे इंदौर, कल राजबाड़ा में होगी मंत्रिमंडल की बैठक

Mon May 19 , 2025
इंदौर: कल इंदौर के राजबाड़ा परिसर में मंत्रिमंडल बैठक होगी. बैठक में शामिल होने के लिए ज्यादातर मंत्री शाम तक इंदौर पहुंच जाएंगे. वहीं मंत्रिमंडल की बैठक को लेकर आज मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तैयारियों का जायजा लिया. यह दरबार आजादी के बाद पहली बार लगाया […]

You May Like