पराग जैन को कैबिनेट सचिवालय में सुरक्षा सचिव का कार्यभार 

नई दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) मंत्रिमंडल की नियुक्तियों संबंधी समिति ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं केंद्रीय खुफिया एजेंसी अनुसंधान एवं विश्लेषण विंग (रॉ) के सचिव पराग जैन को कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

श्री जैन आईपीएस के 1989 बैच के पंजाब काडर के अधिकारी हैं।

लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के बुधवार को जारी एक एक परिपत्र के अनुसार यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और संबंधित पद पर नियमित पदधारी की नियुक्ति होने या उससे पहले जारी आदेश तक लागू रहेगा।

 

Next Post

वोट चोरी कर लाइव चल रही है लोकतंत्र की हत्या : राहुल

Wed Nov 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने फिर आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी का खुला खेल रहे हैं। श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा “भाजपा के लाखों लोग […]

You May Like