यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी

भोपाल: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह सिटी इंटिमेशन स्लिप अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराई है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर तुरंत अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है।

इसे प्रवेश पत्र के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता है। जबकि परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी इसे भी ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड कर सकेंगे।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी सूचना के अनुसार यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की परीक्षा 31 दिसंबर 2025 और 2, 3, 5, 6 और 7 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली है. परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। जिससे किसी भी नई सूचना से वंचित न रहें।

Next Post

एनसीआईएसएम में सख्ती: अब बिना अपॉइंटमेंट अधिकारियों से नहीं होगी मुलाकात

Tue Dec 23 , 2025
भोपाल: आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी और सोवा रिग्पा कॉलेजों की मान्यता और निरीक्षण से जुड़े कामों में अब सख्ती दिखाई देगी। भारतीय चिकित्सा पद्धति के लिए राष्ट्रीय आयोग एनसीआईएसएम ने अधिकारियों से मुलाकात और कार्यप्रणाली को लेकर स्पष्ट और कड़े नियम लागू कर दिए हैं। जिसके बाद मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग […]

You May Like