सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में घायल 18 वर्षीय युवक की आज उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक पिछले पांच दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मझोली थाना क्षेत्र के ग्राम नरीला हटीला निवासी राशिद शाह (18) बीते 21 मार्च को दोपहर करीब 1:30 बजे किसी काम से भोपाल रोड की ओर गया था। इसी दौरान तेवर ब्रिज के पास वह सड़क दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा भेड़ाघाट थाने में दी गई सूचना के मुताबिक, घायल राशिद शाह की हालत नाजुक बनी हुई थी। आज सुबह करीब 4:10 बजे उपचार के दौरान उसने अंतिम सांस ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई थीं।

Next Post

दिवंगत डॉक्टर की बहन पर एफआईआर दर्ज

Fri Mar 27 , 2026
जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत राइट टाउन में रहने वाली एक 81 वर्षीय महिला डॉक्टर की प्रॉपर्टी विवाद के बाद हुई मौत के बाद उनके मोबाइल नंबर से आईएमए अध्यक्ष को आपत्तिजनक, अपशब्दों भरे मैसेज भेजने के मामले में पुलिस ने दिवंगत डॉक्टर की बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली […]

You May Like