ब्राजील के बेलेम में COP30 जलवायु सम्मेलन के मुख्य स्थल (ब्लू जोन) पर भीषण आग लग गई, जिसके बाद हजारों प्रतिनिधियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया, 13 लोग घायल हुए।
ब्राजील के बेलेम शहर में आयोजित हो रहे संयुक्त राष्ट्र के महत्वपूर्ण COP30 जलवायु शिखर सम्मेलन में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। बैठक के मुख्य आयोजन स्थल पर अचानक आग लगने से हजारों प्रतिनिधियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सहित सभी उपस्थित लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना के कारण शिखर सम्मेलन का कार्य कुछ समय के लिए बाधित हुआ और अब इसके समय पर पूरा होने पर अनिश्चितता छा गई है।
