मुख्य सचिव ने ड्रोन तकनीशियन, फैशन टेक्नोलॉजी और मैकेनिक मोटर व्हीकल लैब को देखा, संवाद किया

जबलपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जबलपुर प्रवास पर आये प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जबलपुर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव वर्णवाल ने संस्थान में संचालित ड्रोन तकनीशियन, फैशन टेक्नोलॉजी, मैकेनिक मोटर व्हीकल, जेरियाट्रिक ओल्ड एज केयर ट्रेड की कार्यशालाओं एवं लैब का तथा यहां युवाओं को दिए जा रहे प्रायोगिक प्रशिक्षण का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनके प्रोजेक्ट्स, उद्योग जगत की जरूरतों के अनुसार सीखे जा रहे कौशलों और रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी दक्षता को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने

उनका उत्साहवर्धन भी किया। संभागायुक्त धनंजय सिंह, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त अग्रिम कुमार, संयुक्त संचालक कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा डॉ. अर्पित शुक्ला भी उनके साथ थे।

ट्रेनिंग क्षमता बढ़ाने निर्देश

मुख्य सचिव वर्णवाल ने निरीक्षण के दौरान संभागीय आईटीआई की मौजूदा प्रशिक्षण क्षमता को बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने महाकौशल अंचल के युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकी व व्यावसायिक कौशल प्रदान करने के लिए इस संस्थान में आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों के विस्तार की समग्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश मौजूद अधिकारियों को दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय उद्योगों की मांग के अनुरूप संभागीय आईटीआई में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किये जायें ताकि शत-प्रतिशत प्रशिक्षार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य अमित आठ्या और संयुक्त संचालक डॉ. अर्पित शुक्ला ने संस्थान की वर्तमान उपलब्धियों एवं भविष्य की रूपरेखा से मुख्य सचिव को अवगत कराया।

Next Post

शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को सीधे आम नागरिकों तक पहुंचाना जनविश्वास शिविर का उद्देश्य: कुंवर

Fri Oct 30 , 2026
सीधी। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत विकासखंड कुसमी की ग्राम पंचायत पोड़ी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। शिविर में रीवा संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह ने विभिन्न विभागों […]

You May Like