रंगदारी मांगने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

मनोज पुरोहित शाजापुर

शाजापुर के आजाद

में व्यापारी से रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर आई और उनका जुलूस भी निकाला। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर व्यापारियों और समाजजनों ने पुलिस का स्वागत भी किया।

 

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 मार्च को योगेश कुमार छबलानी और हितेश छबलानी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तीन अज्ञात युवकों ने उनकी दुकान पर जाकर रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर आरोपियों ने व्यापारी के साथ गाली-गलौज की और पाइप व डंडों से मारपीट की। इतना ही नहीं, दुकान का शो-केस और काउंटर भी तोड़ दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।

 

टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की। माकड़ौन पुलिस की मदद से 4 मार्च को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में होकम सिंह गुर्जर (30) निवासी तुंगनी, जितेंद्र (26) निवासी मोहन बड़ोदिया और हरिसिंह (28) निवासी गोपीपुर शामिल हैं।

Next Post

सूचना के आदान-प्रदान के लिए डैशबोर्ड, एकीकृत सूचना-प्रौद्योगिकी ढांचा तैयार करेगा चुनाव आयोग

Wed Mar 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता) चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी हितधारकों की सुविधा के अनुकूल एक डैशबोर्ड ( गतिमान विस्तृत-सूचना पट्टिका) के साथ साथ एक के साथ सूचना प्रौद्योगिकी (आईडी) आधारित एक मजबूत एकीकृत व्यवस्था तैयार करने का निर्णय लिया है। सम्मेलन में तेजी से विकसित हो […]

You May Like