सूने घर से नगदी, जेवरात ले उड़े चोर

जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत मझगवां में सूने मकान का ताला तोडक़र चोर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी चुराकर ले गए. पुलिस के मुताबिक रविवार शाम प्रवेश कुमार चक्रवर्ती 33 वर्ष निवासी ग्राम महगवां (पटी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ईंट बनाने का काम करता है।

लगभग 10-12 दिन पहले पत्नी के साथ ग्राम दोनी काम करने चला गया था घर पर बेटा एवं बेटी रहते हैं रात में घर पर पिता सोने चले जाते थे। कल शाम लगभग 5 बजे बच्चे, पिता घर चले गये थे, रविवार को घर आकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा सामान बिखरा पड़ा था पेटी का ताला टूटा था पेटी में रखे नगदी 30 हजार रूपये, आलमारी में रखे 20 हजार रूपये, सोने के 3 छोटे लाकेट, पंचाली, चांदी का डोरा, हाफ करधन, गायब थे।

Next Post

युवाओं ने निभाई देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमंत्री

Mon Dec 22 , 2025
इन्दौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में रविवार को गाँधी हाल में आयोजित मालवा के सांस्कृतिक कार्यक्रम लिट चौक टॉक शो में शामिल हुए. यहां वरिष्ठ पत्रकार एवं एंकर अनंत विजय द्वारा कला, साहित्य, विकास, फिल्म आदि के बारे में पूछे गये सवालों का सिलसिलेवार उत्तर दिया. चर्चा का विषय […]

You May Like