
सागर। शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय में पूर्व छात्रा सम्मेलन को ’’सुनहरी यादों का संगम’’ के रूप में मनाया गया । मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पूजन अर्चन करके सरस्वती वंदना के साथ समारोह का श्री गणेश हुआ।
इस समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती सुधा जैन पूर्व विधायक, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन प्रदेश अध्यक्ष लीगल राइट्स काउंसिल, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मनीषा विनय मिश्रा अध्यक्ष महाविद्यालय जनभागीदारी समिति, विशिष्ट अतिथि डॉ. शक्ति जैन कुलसचिव रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय सागर, विशिश्ट अतिथि श्रीमती रितु श्याम तिवारी, विशिष्ट अतिथि डॉ. कामायनी भट्ट सेवानिवृत्त प्राध्यापक, विशिष्ट अतिथि डॉ. रेखा बख्शी सेवानिवृत्त प्राध्यापक, डा स्मिता दुबे स्त्री रोग विशेषज्ञ, एवं कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डा.आनंद तिवारी मंचासीन थे।
मंच संचालन कर रही महाविद्यालय एलूमिनी संघ की प्रभारी प्राध्यापक डॉ पद्मा आचार्य ने इस आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। स्वागत उद्बोधन देते हुए एक्सीलेंस गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी ने कहा कि यह संस्था पचास छात्राओं सं प्रारंभ होकर आज ग्यारह हजार तक पहुँच गई है। कालेज के चहुमुखी विकास के पीछे महाविद्यालय स्टाफ एवं पूर्व तथा वर्तमान छात्राओं बहुमूल्य योगदान का ही प्रतिफल है कि आज हम यह समारोह इतने बड़े स्तर पर मना रहे हैं। श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन लीगल राइट्स कांउसिल की प्रांतीय अध्यक्ष ने छात्राओं से कहा कि आपको स्वयं में कभी कमतर नहीं आकना है, स्वयं अपने आपको आगे बढ़ने के लिए सतत् संघर्श करना होगा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं इस कॉलेज की पूर्व छात्रा रहीं श्रीमती सुधा जैन ने कहा कि इस कॉलेज के टाउन हॉल (ओल्ड हॉल) से महाविद्यालय का शुभारंभ हुआ था, जो कि आज विस्तृत रूप ले चुका है। आपने इस महाविद्यालय को महिला विश्वविद्यालय के रूप में आकार लेने की कामना शासन से की साथ ही छात्राओं से स्वयं को सुरक्षा प्रदान करने हेतु जुड़ो कराटे में सहभागिता पर जोर दिया। उदघाटन समारोह में अभार डॉ. दीपा खटीक ने व्यक्त किया। इस अवसर पर एलूमिनी संघ के समस्त अतिथियों द्वारा महाविद्यालय में ’’सुनहरी यादों का संगम’’ मेले का उद्घाटन किया गया ।इस मेले में लीगल राइट्स काउंसलिंग, कस्टमाईज बुके ,बेकिंग केक, एरोमा कैंडल्स, आर्ट गैलरी, बॉलीवुड थीम, बुंदेलखंड संस्कृति, बुंदेलखंड का शौर्य, बुंदेलखंड के व्यंजन, ऐंटीक ज्वेलरी, ज्वेलरी हब, सूट्स क्लाथ, रेसीनआर्ट, मेहंदी, गुजराती जायका, कॉन्टिनेंटल चाइनीज, नारी परिधान, पंजाबी ढाबा, साउथ इंडियन डोसा, खस्ता चाट, गोल गप्पे, महाराष्ट्रीयन जायका, समोसे, आलू बड़े, जलेबी, चाय काफीचौपाल,हस्तशिल्प पोशाक, चॉकलेट्स, विचार संस्था जैविक, ड्राय नाश्ता ठडूला, हैंडीक्राफ्ट, गृह उद्योग अचार, स्वास्थ्य परीक्षण एवं संबंधित गेम, फनी गेम, पान कॉर्नर आदि के 32 स्टॉल लगाये गये थे ।
एलूमिनी संगठन के इस समारोह को यादगार बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें गणेश वंदना पर नृत्य, सोलो डांस , लोक नृत्य घूमर, पारंपरिक भारतीय परिधान की झलक, लोक नृत्य जावरा की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इस एलूमिनी समारोह को सफल बनाने में डॉ रश्मि मलैया, डॉ दीपा खटीक, डॉ. प्रेम चतुर्वेदी, डॉ अपर्णा चाचोंदिया, डॉ हरिओम सोनी, साधना राजोरिया, प्रियंका कटारे ,सुप्रिया यादव, नरगिस खान सहित शा. कन्या महाविद्यालय के समस्त परिवार का एवं बड़ी संख्या में छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।
डॉ आनंद तिवारी, प्राचार्य
