नगरपालिका की बिजली कटी बदले में नपा अध्यक्ष ने बिजली कंपनी के ऑफिस की तार फेंसिंग उखाड़ी 

मुलताई।नगरपालिका पर बिजली कंपनी का करीब 38 लाख रुपए बकाया है। जिस पर बिजली कंपनी द्वारा नगरपालिका को पत्र लिखकर बिजली बिल जमा करने के लिए कहा गया था। बिजली बिल जमा नही होने पर जलप्रदाय एवं नगरपालिका की बिजली काटने की चेतावनी दी थी। जिस पर नगरपालिका द्वारा बुधवार को 10 लाख रुपए बिजली बिल जमा कर दिया था। लेकिन बिजली कंपनी द्वारा पूर्ण राशि जमा नही होने पर मासोद पंप हाउस एवं नगरपालिका कार्यालय की बिजली काट दी। जिससे नाराज नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा गढेकर,सभापति अजय यादव, महेंद्र जैन, प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी जीआर देशमुख सहित कर्मचारियों के साथ बिजली कंपनी के नागपुर नाके पर स्थित कार्यालय पहुचीं एवं जेसीबी मशीन से बिजली कार्यालय परिसर की तार फेंसिंग तोड़ दी।नगरपालिका अध्यक्ष का कहना था कि उक्त तार फेंसिंग नगरपालिका की जमीन पर है,जिस पर बिजली कंपनी ने अतिक्रमण कर रखा है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम अनिता पटेल मौके पर पहुचीं एवं नगरपालिका अध्यक्ष सहित प्रभारी सीएमओ सहित बिजली कंपनी के शहर सहायक यंत्री सुमित सोनी से चर्चा की।एसडीएम पटेल ने दोनों पक्षो की बात सुनने के बाद समझाइश दी एवं आपस बैठकर चर्चा कर सामंजस्य बनाने के लिए कहा। वहीं बिजली कंपनी के प्रबंधक को शीघ्र जलप्रदाय पंप हाउस एवं नगरपालिका कार्यालय की बिजली कनेक्शन जोड़ने के निर्देश दिए है।

Next Post

पर्यटन क्षेत्र भारत की जीडीपी में बहुत बड़ा योगदानकर्ता बन सकता है : गजेंद्र

Thu Mar 27 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की अपील करते हुए आज कहा कि यह क्षेत्र आने वाले वर्षों में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान दे सकता है। श्री शेखावत ने बुधवार को यहां फेडरेशन ऑफ […]

You May Like