पंचांग 27 नवम्बर 2025:-
रा.मि. 06 संवत् 2082 मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमीं गुरूवासरे रात 7/24, धनिष्ठा नक्षत्रे रात 10/34, ध्रुव योगे दिन 9/33, गर करणे सू.उ. 6/42, सू.अ. 5/18, चन्द्रचार मकर दिन 10/23 से कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 27 नवम्बर 2025
वर्ष के प्रारंभ में व्यवसाय में लाभ होगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, यात्रा का योग है, वर्ष के मध्य में नारी पक्ष से सहयोग मिलेगा, आर्थिक लाभ होगा, किसी विशेष कार्य से लाभांवित होने का अवसर प्राप्त होगा, वर्ष के अन्त में सिर दर्द अनिद्रा जैसे रोगों से कष्ट हो सकता है, जल्दबाजी में वाहन न चलायें, तनाव रहेगा, घरेलू कार्यो में व्यस्तता बनी रहेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को लाभांवित होने का योग है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को घरेलू कार्यो में नारी पक्ष से आर्थिक संकट हो सकता है, कर्क राशि के व्यक्तियोंको व्यस्तता रहेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को सिर दर्द अनिद्रा जैसे रोगों से कष्ट हो सकता है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को यात्रा का योग है, मकर और कुंभराशि के व्यक्तियों को रूकावटों के बाद सफलता मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को कार्य में व्यस्तता रहेगी.
————————————————————-
आज का भविष्य- गुरूवार 27 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, व्यक्तित्ववान, मिलनसार, आकर्षक एवं तीब्र बुद्धि का होगा, स्वास्थ्य कुछ समय तक नरम गरम रहेगा. बुद्धिमत्ता अच्छी रहेगी, अनेक विद्याओं का ज्ञाता होगा, प्रवास का शौकीन रहेगा.
————————————————————-
मेष- कार्यस्थल पर सहकर्मियों से परेशानी होगी, कार्यो में सावधानी रखें, रूकावट एवं असफलता मिल सकती है, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा.
वृषभ- आपसी विवादों को टालने में ही लाभ है, घरेलू बातों पर अधिक ध्यान न दें, अतिथि आगमन का योग है, किसी अनसोचे कार्य में व्यस्तता रहेगी.
मिथुन- आकस्मिक लाभ की संभावना है, व्यापारिक समझौते अच्छा लाभ दिला सकते हैं, नौकरी एवं राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, मन में संतोष बना रहेगा.
कर्क- कार्यक्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पडेगा, धार्मिक कार्यो में खर्च होगा, आर्थिक समस्या हल होगी, यात्रा लाभदायक रहेगी.
सिंह- चल रहे कार्य में लाभ की संभावना से नई योजना हाथ में ले सकते हैं, शत्रु वर्ग परास्त होगा, धार्मिक कामकाज बनने का योग है.
कन्या- भाग्यवर्धक काम बनने का योग है, नए संपर्क आगे बढऩे में सहायक रहेंगे, व्यापार को बढ़ाने का प्रयास करें, नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा.
तुला- साझेदारी की योजना में पॅूजी लगाने से लाभ होगा, किसी कार्य में परिश्रम अधिक करना होगा, खर्च की अधिकता रहेगी, शत्रु नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे.
वृश्चिक- पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है, उत्तराधिकार में संपतित मिल सकती है, परिवार में मतभेद रहेगा, दूसरों के कारण परेशानी होगी.
धनु- आकस्मिक लाभ की उम्मीद है, दोहरे लाभ का अवसर मिल सकता है, वाहन सावधानी से चलायें, अनावश्यक विवाद को टालें, अतिथि आगमन होगा.
मकर- व्यापारिक अनुबंध लाभदायी रहेगा, मित्रों का सहयोग रहेगा, साहस पराक्रम बढ़ेगा, यश की वृद्धि होगी, नई योजनाओं में लाभ होगा.
कुम्भ- कार्यक्षेत्र में लंबित मामले निपटाना पड़ेेंगे, गुमी वस्तु मिल सकती है, कौटुम्बिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, आपसी लोगों को अधिक भरोसा न दें.
मीन- जमिथुन जायजाद प्रापर्टी का लाभ होगा, मन में शांति और संतोष रहेगा, आमोद प्रमोद, के कार्य में व्यय होगा, भरपूर सहयोग प्राप्त होगा.
————————————————————-
व्यापार भविष्य:
मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमीं को धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से सरसों, गुड़, खांड, बाजरा, सुपारी, सौंठ, सोना, आदि में तेजी होगी, रूई, कपास, चांदी, में मंदी होगी, वायदा विचार आज के बने भाव पर व्यापार कर लाभ उठायें. भाग्यांक 3754 है.
————————————————————-
