
इटारसी। इटारसी-सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के चूरना के मल्लूपुरा जोन में शुक्रवार को T33 (लैला) नामक बाघिन की बेटी के नन्हे शावकों का दीदार हुआ। यह झालाई फीमेल शावक पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने। मुंबई के पर्यटक अपनी उत्सुकता के साथ शावकों की झलक मोबाइल कैमरे में कैद करते दिखाई दिए। शावकों की यह अनोखी हरकत देखने के लिए वन्यजीव प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
