सूने घर से जेवरात, नगदी, इलेक्ट्रानिक सामान ले गए चोर


जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत तिवारीखेडा नई बस्ती में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये, इलेक्ट्रानिक सामान पार कर दिया।पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर श्रीमति सुषमा बाई कुशवाह 36 वर्ष नवासी तिवारीखेडा नई बस्ती पनागर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 8 सितम्बर को घर पर ताला लगाकर सपरिवार अपनी बहन के घर चली गयी थी।

जहॉ से मंगलवार सुबह घर वापस लौटी तो देखा कि घर में लगा ताला टूटा था, सामान बिखरा था सोने का हार, झुमकी, मंगलसूत्र, पांचाली, 4 चूडियॉ, चांदी की पायल, 3 साडियॉ, एवं नगद 5 हजार रूपए, कमरे में रखा एलसीडी 32 इंचव टीव्ही, गैस सिलेण्डर, साउंड सिस्टम गायब था। अज्ञात चोर दरम्यिानी रात में सूने मकान का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये, इलेक्ट्रानिक सामान चुरा ले गया है।

Next Post

मैक्रों ने सेबेस्टियन लेकोर्नू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया

Wed Sep 10 , 2025
पेरिस 10 सितंबर (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया है और उन्हें विभाजित संसद में आम सहमति बनाने और 2026 का बजट पारित कराने का चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री फ़्रांस्वा बायरू […]

You May Like