ज्ञानोदय पब्लिक हाईस्कूल झारा में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन
सरई : ज्ञानोदय पब्लिक हाईस्कूल झारा में आज दिन रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक कुंवर सिंह टेकाम एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता बीजेपी पार्षद रमापति जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में नशामुक्ति पर आधारित नाटक खास आकर्षण का केंद्र रहा। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों, अतिथियों और अन्य दर्शकों को नशामुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी।
सभा को संबोधित करते हुए रमापति जायसवाल ने कहा कि आज बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज को उनका साथ देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। मुख्य अतिथि विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज के प्रति जागरूक होते हैं।
