इंदौर:जोन 4 के डीसीपी ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर समय से पहले पुलिस सेवा से अलग होने के लिए शासन को आवेदन दिया था. राज्य शासन ने आवेदन मंजूर कर लिया है. सोमवार रात भोपाल से जारी आदेश के बाद उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की अनुमति संबंधी आदेश मिल गया.जोन 4 डीसीपी सुनील मेहता ने 1 जून 2026 को शासन को पत्र भेजकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति देने का अनुरोध किया था.
उन्होंने आवेदन में 31 अगस्त तक अनुमति दिए जाने की मांग की थी. शासन की मंजूरी के बाद अब उनकी पुलिस सेवा से विदाई की प्रक्रिया पूरी हो गई है. पुलिस विभाग के आदेश में कहा गया है कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद एक वर्ष तक वे किसी भी व्यावसायिक पद पर नियुक्त नहीं हो सकेंगे. बताया गया है कि उनकी सेवा अवधि अभी दो साल से अधिक बची हुई थी.
