रील के लिए चाकू का प्रदर्शन पड़ा भारी, बदमाश गिरफ्तार

इंदौर: रील बनाकर हाथ में खटकेदार चाकू लहराने वाले एक युवक को तेजाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया.दरअसल, पुलिस की निगरानी के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें आरोपी सार्वजनिक स्थान पर चाकू का प्रदर्शन करते हुए रील बनाता नजर आया.

वीडियो की पुष्टि के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और आरोपी लोकेश लोवंशी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया खटकेदार चाकू भी जब्त किया है. थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकाम ने बताया कि हथियारों का प्रदर्शन कर वीडियो बनाना या इस तरह की सामग्री प्रसारित करना कानूनन अपराध है. पुलिस ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रख रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

शराब दुकान मेेंं ढाबा संचालक का हंगामा, दो कर्मियों को पीटा

Wed Jul 15 , 2026
जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत तिलसानी में ढाबा संचालक ने शराब दुकान में हंगामा करते हुए दो कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मनीष जयसवाल पिता राजेश जयसवाल 32 वर्ष निवासी कुण्डम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे […]

You May Like